{"_id":"695bff77194df6561d07b424","slug":"siddharthnagar-news-allegation-of-illegal-collection-of-donations-in-the-name-of-teacher-leader-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151113-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षक नेता के नाम पर अवैध चंदा वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षक नेता के नाम पर अवैध चंदा वसूली का आरोप
Mon, 05 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
- चंदा लेने वाले कैंसर अस्पताल बनवाने का कर रहे वादा
उसका बाजार। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर कैंसर अस्पताल बनवाने के नाम पर कुछ लोग शिक्षकों से अवैध तरीके से चंदा वसूली का मामला सामने आया है। यह आरोप शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाया है। बताया कि ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर कैंसर अस्पताल बनाने की कोई योजना न वर्तमान में है और न ही भविष्य में ही है। जो लोग उनके नाम पर चंदा के रूप में अवैध वसूली कर रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र प्रो. अखिल प्रकाश ने भी ऐसे किसी तरह योजना से इन्कार किया है। कहा है कि यदि कही कोई ऐसा करते मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्व. ओमप्रकाश शर्मा मेरठ निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधान परिषद सदस्य और उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष रहे हैं।