{"_id":"68a606a46a93514b4900573f","slug":"siddharthnagar-news-akshay-increased-his-prestige-in-the-state-level-swimming-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143129-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अक्षय ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अक्षय ने बढ़ाया मान
Wed, 20 Aug 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज का तैराक अक्षय।
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के जखौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र अक्षय ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयीय तैराकी, डाइविंग और वॉटर पोलो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राज्य विद्यालीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाला जिले का वह पहला खिलाड़ी है। उसे प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
18 से 20 अगस्त तक चले इस कार्यक्रम में 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की श्रेणी में अक्षय ने पहली ही कोशिश में 50 मीटर फ्री-स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी में भाग लेकर पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाते हुए डुमरियागंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।