{"_id":"6ab16d73ae972fd4bf0da120","slug":"siddharthnagar-news-adverse-entry-against-panchayat-secretary-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165006-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बयारा में शौचालय निर्माण में अनियमिता का मामला सामने आया है। आईजीआरएस पर हुई शिकायत की जांच में दो परिवारों को कुल सात शौचालय का लाभ दिए जाने और मौके पर चार शौचालय ही बने मिलने की बात सामने आई है। मामले में ग्राम पंचायत सचिव पर दायित्वों में लापरवाही बरतने का उल्लेख करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की गई है।
शिकायतकर्ता धर्मवीर ने पत्र देकर आरोप लगाया था। इसकी जांच के बाद दिए गए रिपोर्ट के अनुसार गांव के सात लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि दी गई थी, जिसमें मौके पर सिर्फ चार का ही निर्माण कराना पाया गया। एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। पंचायत सचिव को तीन बार नोटिस दिया गया था। स्पष्टीकरण में बताया कि अपात्रों को नोटिस देकर धनराशि वापस करने के लिए कहा गया है। सचिव को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई है।ि