फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Administration removes disturbances in SIR farm feeding in Tikriya village

Siddharthnagar News: टिकरिया गांव में एसआईआर फाॅर्म फीडिंग में दिक्कत को दूर करे प्रशासन

Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Administration removes disturbances in SIR farm feeding in Tikriya village
- ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर बताई समस्याएं
विज्ञापन

डुमरियागंज। गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र फीडिंग कार्य में आ रही बाधा को दूर करने को लेकर सोमवार को वरिष्ठ नेता इरफान मलिक की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम राजेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान एसआईआर फाॅर्म की फीडिंग में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर कराने की मांग की।

इरफान मलिक ने बताया कि ग्राम टिकरिया, औराताल, सादुलाहपुर सहित कई गांवों में एसआईआर फाॅर्म फीडिंग के दौरान मैपिंग न होने से रिकाॅर्ड नाॅट फाउंड बता रहा है। डाटा फीडिंग का एक व दो विकल्प शो नहीं कर रहा है। थर्ड ऑप्शन में फाॅर्म अपलोड हो रहा है। ग्रामीण नोटिस कटने की संभावना से भयभीत है। मामले में एसडीएम ने समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि एसआईआर फाॅर्म की फीडिंग कार्य में कुछ बूथों पर फर्स्ट, सेकेंड ऑप्शन शो न करने की समस्या मैपिंग न होने से आ रही है। इसको लेकर मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नोटिस जारी होने पर उन्हें परिवार रजिस्टर और मतदाता सूची की छाया प्रति देनी होगी। इस दौरान सुफियान अख्तर नदवी, घिसियावन यादव, दिनेश पांडेय, अख्तर मलिक, डाॅक्टर मोहम्मद वसीम, अहमद सनाबी, जैद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed