{"_id":"690f8a81fe8acbaf18063c5b","slug":"siddharthnagar-news-aasha-worker-died-due-to-elctricity-current-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147839-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोहे के गेट में उतरे करंट की चपेट में आई आशा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोहे के गेट में उतरे करंट की चपेट में आई आशा, माैत
Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के ग्राम चरखवा सुहेलवा निवासी प्रभावती (45) की लोहे के चैनल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला सीएचसी इटवा के अधीन आशा कार्यकर्ता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, चरखवा सुहेलवा निवासिनी प्रभावती पत्नी स्व कांशीराम शनिवार सुबह सोकर उठी और बाहर निकलने के लिए लोहे का चैनल को खोल रही थी। इस बीच चैनल में उतरे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। गांव वाले उसे सीएचसी इटवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस अचानक हुए मौत से एक मात्र बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर में आपूर्ति के लिए लगा बिजली का केबिल कटा हुआ था जो चैनल से छू गया था। इसके चलते चैनल में बिजली प्रवाहित होने लगी।
गांव वालों के मुताबिक प्रभावती का एक ही लड़का सूरज (18 ) है। पति कांशीराम की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तभी से पूरे घर की जिम्मेदारी प्रभावती ही संभाल रही थी। कांशीराम ने दो शादियां कर रखीं थी।
विज्ञापन
पहली पत्नी की मौत के बाद उसने प्रभावती से दूसरी शादी की थी, जिससे एक मात्र पुत्र सूरज है और पहली पत्नी से एक लड़का और एक लड़की है। जो पहले से अलग रह रहे हैं, जिसके चलते सूरज अब बेसहारा हो गया। अब उसे सहारा देने वाला कोई नहीं है।