फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Aadhaar or Voter ID required for free travel

Siddharthnagar News: मुफ्त यात्रा के लिए आधार या वोटर आईडी जरूरी

Mon, 31 Aug 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Aadhaar or Voter ID required for free travel
सिद्धार्थनगर। 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उम्र प्रमाणित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड, वोटर आईडी या फिर जन्म तिथि अंकित कोई दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। इसका लाभ लेने के लिए पात्रता का निर्धारण उम्र के आधार पर होगा। जिम्मेदारों के मुताबिक बस में सफर के दौरान महिला यात्री के पास उम्र प्रमाणित करने वाला वैध पहचान पत्र होना जरूरी है। आधार कार्ड या वोटर आईडी में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उम्र की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद ही परिचालक महिला यात्री का निशुल्क टिकट जारी करेंगे। व्यवस्था का उद्देश्य योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाना और उम्र को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

63 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाती हैं। इन बसों में वृद्ध निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed