{"_id":"68b5da9a26578b742e03199c","slug":"siddharthnagar-news-a-young-man-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-wire-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143862-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के पठनपुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश उर्फ कल्लू की सोमवार की दोपहर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पठनपुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश उर्फ कल्लू की छत के पास से हाईटेंशन तार गुजरा है। वह अपने घर की छत पर कुछ काम कर रहा था। इसी बीच अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह काफी झुलस गया। आनन-फानन में उसे 50 शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल बांसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।