{"_id":"68a21471df4cdce5b90ba52b","slug":"siddharthnagar-news-71-schools-located-at-a-distance-of-more-than-one-km-will-not-be-merged-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142959-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक किमी से अधिक दूरी वाले 71 विद्यालयों का नहीं होगा विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक किमी से अधिक दूरी वाले 71 विद्यालयों का नहीं होगा विलय
Sun, 17 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के 71 परिषदीय विद्यालयों का विलय निरस्त कर दिया गया है। अब सिर्फ 101 विद्यालयों का ही विलय मान्य होगा।
इस निर्देश के बाद फिलहाल इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों 50 या फिर उससे कम बच्चों वाले स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूल में विलय करने के निर्देश जारी किए थे। इसमें एक किमी की दूरी पर स्थित विद्यालयों में ही बच्चों का विलय करने को कहा गया था। इस निर्देश के बाद जिले के 172 स्कूलों का विलय किया गया था। विलय के बाद शिक्षक संघों से लेकर अभिभावकों ने भी इसका विरोध किया था।
इसके बाद शासन ने इसमें संशोधन कर एक किमी से अधिक दूरी पर स्कूल के विलय न करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद विभाग ने फिर से स्कूलों के विलय को मंथन शुरू किया। कई दिन के मंथन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने 71 परिषदीय विद्यालयों का विलय निरस्त कर दिया।
इस तरह जिले में 172 विलय विद्यालयों में से 71 विद्यालयों का विलय रद्द कर दिया गया है। इससे बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी राहत मिली है।
वहीं अब 66 विद्यालयों में बाल वाटिका खोल दी गई हैं, जबकि 35 विद्यालयों में बाल वाटिका खोलने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।