{"_id":"6ac3e9e1e71c9099f5093b18","slug":"siddharthnagar-news-42-laborers-stranded-in-nepal-safely-rescued-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165828-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में फंसे 42 मजदूर सुरक्षित निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में फंसे 42 मजदूर सुरक्षित निकाले गए
Mon, 05 Oct 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर फंसे मजदूरों को सौंपते भारतीय पुलिस को नेपाली पुलिस। स्रोत विज्ञप्ति
खुनुवां। नेपाल के रौतहट जिले में ईंट-भट्ठे पर काम करने गए 42 भारतीय नागरिक ठेकेदार से संपर्क टूटने से फंस गए। सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और गौर सीमा शुल्क कार्यालय पहुंचाकर भारतीय पुलिस के हवाले कर दिया।
जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के अनुसार, गुजरा नगरपालिका-5 के लक्ष्मीपुर स्थित मदीना ईंट-भट्ठे पर भारत से एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूर काम करने पहुंचे थे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। कुछ समय बाद मजदूरों को नेपाल लाने वाला ठेकेदार अचानक संपर्क से बाहर हो गया। इससे मजदूरों के सामने घर लौटने की समस्या खड़ी हो गई और वे भट्ठे पर ही फंस गए।
सूचना मिलने पर जिला पुलिस कार्यालय और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी 42 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 12 पुरुष, 11 महिलाएं, 10 बच्चे और नौ बच्चियां शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी को बस से गौर सीमा शुल्क कार्यालय तक पहुंचाया। वहां सुरक्षा कर्मियों की पहल पर उन्हें भारतीय पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद सभी भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।
नेपाल में रोजगार के लिए ठेकेदारों के माध्यम से पहुंचने वाले भारतीय श्रमिकों के इस तरह फंसने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।