फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 3.99 lakh voters decreased in the five assembly constituencies in the revision

Siddharthnagar News: पुनरीक्षण में पांचों विधानसभाओं में घट गए 3.99 लाख मतदाता

Sat, 27 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 3.99 lakh voters decreased in the five assembly constituencies in the revision
सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अवधि 26 दिसंबर को समाप्त हो गई। इसके बाद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 3,98,920 मतदाता कम हो गए हैं। इसमें मृतक, अनुपस्थित, अनट्रेसेबल, शिफ्टेड, डबल पाए गए और फॉर्म नहीं जमा करने वाले मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन होगा। इसके बाद 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 28 फरवरी 2026 की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर सभी मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराना था। इसे बीएलओ द्वारा डिजिटाइजेशन करके अपलोड करना था। इस क्रम में जनपद के कुल 19,61,872 मतदाताओं के सापेक्ष 15,62,970 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र भरकर उपलब्ध कराया गया है। इसे आयोग के पोर्टल पर बीएलओ द्वारा अपलोड कर डिजिटाइज किया गया। अभियान में 77,495 मतदाता मृत पाए गए। 1,04,299 मतदाता अनुपस्थित और अनट्रेसेबल रहे। 1,65,751 मतदाता शिफ्टेड और 41,650 मतदाता के नाम डबल पाए गए। 9,725 मतदाताओं ने अपना फॉर्म नहीं जमा किया है। इस प्रकार जनपद में कुल 3,98,920 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2003 की मतदाता सूची से की मैपिंग डिजिटाइज किए गए 15,62,970 मतदाताओं के सापेक्ष 13,41,457 मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से उनके स्वयं या उनके माता-पिता, दादा-दादी (प्रोजेनी) से की जा चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन के बाद 30 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed