Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 25 complaints received during 'Sampurna Samadhan Diwas'

Siddharthnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण

Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 25 complaints received during 'Sampurna Samadhan Diwas'
बांसी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर मौजूद लोग
- एसडीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

बांसी। तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम विश्व मित्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 25 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 23 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसडीएम विश्व मित्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

तहसीलदार बृजेश कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर समय से निस्तारण कराया जाएगा। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed