{"_id":"6aef62914272d0da120e5581","slug":"siddharthnagar-news-25-complaints-received-during-sampurna-samadhan-diwas-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-167840-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण
Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बांसी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर मौजूद लोग
- एसडीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बांसी। तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम विश्व मित्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 25 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 23 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसडीएम विश्व मित्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसीलदार बृजेश कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर समय से निस्तारण कराया जाएगा। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।