फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 17-month-old girl strangled to death after being subjected to a barbaric act

Siddharthnagar News: हैवानियत के बाद गला दबाकर की थी 17 माह की बच्ची की हत्या

Wed, 02 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 17-month-old girl strangled to death after being subjected to a barbaric act
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में का मामला, पोस्टमार्टम में सामने आई हकीकत, आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

- मारने के बाद छोड़कर चला आया था आरोपी, उसी दिन परिजन ने दर्ज कराई थी नामजद रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो तीन दिन पहले अगवा हुई बच्ची की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर मारने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले अगवा किया, फिर उस 17 माह की बच्ची के साथ दरिंदगी की और सच छिपाने के लिए गला घोंटकर उसे मार डाला। पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी एक व्यक्ति की करीब डेढ़ वर्षीय मासूम तीन दिन पहले लापता हो गई थी। मां ने साथ आसपास के लोगों के मदद से काफी खोजबीन करने के बाद मासूम का कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान सोमवार को शाम करीब चार बजे गांव के उत्तर घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर कुछ बच्चे बकरी चराने गए थे। वहां मासूम का शव देख परिजन को सूचना दी। मौके पर परिजन के साथ पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ बारीकी से घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किए और वहां से चली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की मां के मुताबिक गांव का ही उसके रिश्तेदार का लड़का इमरान मासूम को टाॅफी दिलवाने के लिए ले गया था जो उसे लेकर नहीं लौटा। यह बात पुलिस को बताई तो शक के आधार पर इमरान को पकड़कर थाने ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी के बयान के अनुसार उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी और वह उसका गला व मुंह दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण और दुष्कर्म आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---
गले, इंटर्नल बाॅडी पार्ट पर मिले चोट के निशान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट डेढ़ वर्षीय मासूम के गले, इंटर्नल बाॅडी पार्ट के साथ ही शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इंटर्नल बाॅडी पार्ट से हुए रक्तस्राव भी हुआ।
---
इन सवालों के जवाब में उलझी गुत्थी
गांव में हुई मासूम डेढ़ वर्षीय साजिदा के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया है, मगर कई ऐसे सवाल हैं, जिससे इस पूरे मामले में गुत्थी उलझी नजर आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी के मुताबिक गांव के उत्तर तरफ आम के बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और मासूम के रोने पर उसकी हत्या कर शव वहीं छोड़ कर भाग निकला जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में मासूम की तलाश के दौरान शव वहां नहीं था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आरोपी ने वारदात को अंजाम बाग में दिया तो मासूम के शरीर पर आटे कहां से लग गए?

---
किसी और के शामिल होने की आशंका
मृतका के गांव में रविवार को करीब छह बजे डेढ़ वर्षीय मासूम के लापता होने के बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम के साथ डुमरियागंज पुलिस ने मां के बयान के आधार पर आरोपी इमरान को अपने अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई। सोमवार को घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर गांव के उत्तर आम के बाग में उसका शव मिला, जिसपर आटा लगा था। लोगों के अनुसार मासूम के साथ हैवानियत कर हत्या कहीं और की गई। बाद में उसका शव उस बोरे में भरकर आम के बाग में फेंका गया, जिसमें आटा रखा गया था। इस पूरे घटनाक्रम में किसी और के शामिल होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। हालांकि कि पुलिस अभी भी इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed