{"_id":"69580858059315fd58039497","slug":"siddharthnagar-news-115-illegal-weapons-recovered-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150921-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 115 अवैध असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 115 अवैध असलहे बरामद
Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बरामद हथियार के साथ म्याग्दी पुलिस। श्रोत नेपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। नेपाल के गंडकी प्रदेश के म्याग्दी जिले में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में गैर-कानूनी हथियार बरामद किए हैं। जिला पुलिस ऑफिस म्याग्दी की ओर से दिसंबर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्रावो शेरा में 115 बिना लाइसेंसी लोडेड बंदूकें जब्त की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह संगठित अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उनकी मंशा को जानने की कोशिश में जुट गई है।
जिला पुलिस ऑफिस के डीएसपी सूर्य बहादुर थापा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान एक दिसंबर में शुरू किया गया था। आगामी पांच मार्च को होने वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था और जंगलों में बढ़ रहे अवैध शिकार को ध्यान में रखते हुए यह विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत अब तक की सबसे अधिक लोडेड बंदूकें बरामद करने में सफलता मिली है। इसमें रघुगंगा ग्रामीण नगरपालिका से 48, मलिका ग्रामीण नगरपालिका से 20, अन्नापूर्णा ग्रामीण नगरपालिका से 16, मंगला ग्रामीण नगरपालिका से 14, बेनी नगरपालिका से 11, धवलगिरी ग्रामीण नगरपालिका से छह लोडेड बंदूकें जब्त की गई हैं। पुलिस ने बताया कि धोरपाटन हंटिंग रिजर्व, अन्नापूर्णा कंजर्वेशन एरिया और म्याग्दी के विभिन्न कम्युनिटी जंगलों में अवैध शिकार की घटनाओं में वृद्धि तथा गांवों में झगड़ों के दौरान हथियारों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस ऑफिस के सूचना अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर सागर तिमिल्सिना के अनुसार जिला पुलिस और उसकी अधीनस्थ इकाइयों ने गश्त के दौरान और स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर खलिहानों, जंगलों, नालों और खाली घरों में छिपाकर रखी गई बंदूकें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि जब्त की गई अधिकांश लोडेड बंदूकें स्थानीय स्तर पर निर्मित थीं और पूरी तरह चालू हालत में पाई गईं। नेपाल के कानून के अनुसार बिना लाइसेंस के लोडेड बंदूक रखने या इस्तेमाल करने पर पांच साल तक की कैद और 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है ताकि अवैध हथियारों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।