फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Mandi road got approval, way will be available from outside the city

सिद्धार्थनगर : मंडी मार्ग को मिली मंजूरी, शहर के बाहर से भी मिलेगा रास्ता

Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Mandi road got approval, way will be available from outside the city
सिद्धार्थनगर। शहर के लोगों के लिए खुशी की बात है कि नवीन मंडी मार्ग को सीसी सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है, जबकि इसके साथ शहर के बाहर से होते हुए मंडी जाने के मार्ग बनने की भी उम्मीद है। एक अलग मंडी मार्ग बन गया तो शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

मंडी में हर दिन करीब 500 वाहनों का आना जाना होता है। मंडी के कारण ही शहर में नो इंट्री का नियम लागू नहीं हो पा रहा है। हाइडिल तिराहे से तेतरी बाजार मार्ग स्थित नवीन मंडी मार्ग पर जब भारी वाहन मुड़ते हैं तो मुख्य सड़क पर जाम लग जाता है। वैसे तो हाइडिल तिराहा से पेट्रोल पंप तक नो इंट्री में सुबह 8 से रात 8 बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन मंडी होने के कारण शहर के इस क्षेत्र में नो इंट्री का नियम लागू नहीं है।
विज्ञापन

सब्जी लदे भारी वाहनों से सड़क बार बार टूट जाती है, जबकि जाम से परेशानी और हादसे की आशंका भी रहती है। इस परेशानी के कारण बीच शहर में बने यहां के मकानों में किरायेदार भी कम मिल रहे हैं। शहर में मंडी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। अलसुबह से रात तक वाहनों के शोर और बार बार जाम लगने से वन विभाग कॉलोनी, थरौली व सिहेंश्वरीपुरम की करीब सात हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी बनने के बाद लोग सड़क पर जाते हैं तो बच्चों को हाथ पकड़कर चलते हैं ताकि हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान हो जाएगा ट्रायल
शहर में मंडी मार्ग बनाने के लिए दस दिन के वैकल्पिक मार्ग मनाया जाएगा। इसके लिए पकड़ी चौराहे से एक किमी दूर गैस एजेंसी के पास महरिया ढाला होते मंडी जाने का रास्ता बनाने की योजना है। सड़क निर्माण के दौरान इस मार्ग का ट्रायल हो जाएगा। इस चार किमी दूरी के मार्ग को ही मंडी का अलग मार्ग बना दिया जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर, जोगिया उदयपुर से पकड़ी के लिए सड़क बनी हुई है। यदि नए मार्ग से वाहनों को जाने का विकल्प बना दिया जाए तो जोगिया उदयपुर से वाहन मंडी चले जाएंगे तो शहर के लोगों की परेशानियां कम हो जाएंगी। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के ईओ मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि जब सड़क बनेगी तो दस दिन के लिए वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को मंडी में भेजना होगा। वह मार्ग खराब होगा तो उसमें मिट्टी डाल दी जाएगी ताकि वाहन निकल जाए।

मंडी के कारण संबंधित क्षेत्र में नो इंट्री का नियम लागू नहीं किया गया है। नवीन मंडी पर जाम न लगे इसलिए वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। नवीन मंडी मार्ग से तेतरी बाजार की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाता है।
-अमरेश यादव, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed