फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar 100 bags of wheat recovered, two people arrested

सिद्धार्थनगर : 100 बोरी गेहूं बरामद, दो शख्स गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar 100 bags of wheat recovered, two people arrested
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। नेपाल सीमा से सटे गांव करहिया के पास एक बाग से खुनवां चौकी पुलिस ने सोमवार को तस्करी के जरिये भेजे जाने वाले गेहूं की खेप बरामद की है। चौकी इंचार्ज महेंद्र चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाग में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। मौके से 100 बोरी गेहूं बरामद किया गया जबकि 35 बोरी गेहूं नेपाल भेजा जा चुका था।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम अजय कुमार और गुंजन सिंह बताया, जो ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली से वह गेहूं लादकर यहां लाए थे और एक रिश्तेदार की मदद से महंगे दाम में बिक्री के लिए नेपाल भेजना चाहते थे। पुलिस ने बरामद गेहूं के साथ दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल लव सिंह, जालंधर यादव, राजेश कुमार, मनोज कुमार, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed