{"_id":"686aba276ecf6ad2920d778d","slug":"siddharthanagar-bike-climbed-on-water-pipe-hit-gusse-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-140702-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : पानी के पाइप पर चढ़ गई बाइक तो गुस्से में फावड़े से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : पानी के पाइप पर चढ़ गई बाइक तो गुस्से में फावड़े से हमला कर मार डाला
Sun, 06 Jul 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
- मृतक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पिता और दो पुत्रों पर दर्ज किया हत्या का केस, तीनों आरोपी हिरासत में
- पथरा थाना क्षेत्र के कपिया बुजुर्ग गांव का मामला
पथरा (सिद्धार्थगर)।
क्षेत्र के कपिया बुजुर्ग गांव में रविवार दिन में करीब ढाई बजे खेत की सिंचाई करने वाले पाइप पर बाइक चढ़ जाने से नाराज मनबढ़ पिता-पुत्रों ने गोल्हौरा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव निवासी सनी चौहान (17) की फावड़े से हमला हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सनी के बाबा मनीराम चौहान की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम कपिया बुजुर्ग निवासी महेंद्र मणि त्रिपाठी और उसके दो पुत्रों आशुतोष और अभिषेक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, सनी चौहान पुत्र रामलाल चौहान अपने दोस्त प्रिंस चौधरी और राजकुमार के साथ पथरा क्षेत्र के ग्राम रामभारी गया था। वहां दोनों दोस्तों को छोड़कर कुछ खाने के लिए बाइक से निकल गया। कपिया बुजुर्ग गांव में महेंद्र मणि बेटों अभिषेक और आशुतोष के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। पानी वाला पाइप सड़क से होते हुए खेत में गया था। उसी पाइप पर सनी की बाइक चढ़ गई। इससे पिता-पुत्र नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। सनी के विरोध करने पर उनमें से एक ने पास में रखी कुदाल से उस पर प्रहार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
उधर, काम के बाद सनी के दोस्तों ने उसे तलाशना शुरू किया तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। इस बीच किसी ने पुलिस को भी जानकारी दे दी। क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा टीम के साथ और सनी के घरवाले मौके पर पहुंच गए। सनी के बाबा मनीराम चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सभी आरोपित हिरासत में हैं। मामले की जांच की जा रही है।