फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddhartha University's Stunning Victory

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की शानदार जीत

Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddhartha University's Stunning Victory
रेवेनशॉ यूनिवर्सिटी कटक में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल सिद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ओडिशा के रेवेनशॉ यूनिवर्सिटी कटक में 10 से 22 जनवरी तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर यूनिवर्सिटी, बिहार को 91 रनों से शिकस्त दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए। टीम की ओर से विभोर द्विवेदी ने मात्र 58 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा परिवेश त्रिपाठी (32 रन), अजय कुमार (20 रन) और साबिर अंसारी (14 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कसी हुई गेंदबाजी के सामने महज 96 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में कृष्णन त्रिपाठी ने 3 विकेट, समीर अंसारी और अंकित कुमार ने 2-2 विकेट, जबकि कयूम अहमद और हर्ष पाण्डेय ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed