{"_id":"636ff23183716230875e19b7","slug":"siddharth-nagar-got-second-position-in-state-taekondo-siddharthnagar-news-gkp457176990","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में जिले की टीम को प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में जिले की टीम को प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन
कुशीनगर में हुए ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल के साथ विजेता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो में जिले की टीम को प्रदेश में दूसरा स्थान
सिद्धार्थनगर। कुशीनगर में आयोजित राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, 15 रजत एवं 19 कांस्य के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 23 से 25 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मौका मिलेगा।
18 वर्ष से ऊपर सीनियर आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में दीपिका पांडेय ने स्वर्ण तथा महिमा मिश्रा व अमन शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 15 से 17 वर्ष जूनियर आयु वर्ग में अमर प्रजापति व सौम्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवम कसौधन, आर्यन श्रीवास्तव व राजेश भारती ने रजत एवं नीतीश कुमार मो. शमीर, प्रिया जायसवाल व अंशिका शुक्ला ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
12 से 14 वर्ष सब जूनियर वर्ग में रोशन पासवान ने स्वर्ण, जीनत फातिमा ने रजत तथा रूही गुप्ता, आलिया, प्रभाकर व अभिषेक गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में अंश मिश्रा, कृष्णा लोधी, इकरा अंसारी व सृष्टि ने स्वर्ण पदक, आराध्या कसौधन, रागिनी चौहान, मानसी, सत्यम यादव, अदनान खान, मानस व अली ने रजत पदक एवं तनु मौर्या, काव्या कसौधन, आराध्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. विमल द्विवेदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता संघ के सचिव विद्या सागर सहानी की देखरेख में संपन्न हुई।