{"_id":"63ea7b02b54b24b33f0ffa51","slug":"siddhant-in-chess-rahuls-team-winner-in-volleyball-siddharthnagar-news-c-7-1-52670-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: शतरंज में सिद्धांत, वाॅलीबाॅल में राहुल की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: शतरंज में सिद्धांत, वाॅलीबाॅल में राहुल की टीम विजेता
Mon, 13 Feb 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाॅल मैच का आयोजन हुआ।
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में सिद्धांत ने रवि मिश्रा को हराकर जीत हासिल की, जबकि वॉलीबाॅल मैच में राहुल की टीम ने कलाम टीम को पराजित किया।
जी 20 सप्ताह समारोह 2023 के तहत दो दिवसीय पं. रामशंकर मिश्र स्मृति वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन वाॅलीबाॅल, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन और महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता में शिव प्रकाश की टीम ने किंकेश्वर की टीम को पराजित किया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। प्रो. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भारत को जी 20 देशों की अध्यक्षता के महत्व पर प्रकाश डाल। कहा कि विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के समूह का नेतृत्व भारत के लिए गौरव की बात है। यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सशक्त उपस्थिति का परिचायक है।
प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए महाविद्यालय की तरफ से इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा। इस दौरान क्रीड़ाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।