{"_id":"6acd205336c2e36f1a060d88","slug":"siddharthnagar-news-awareness-raised-regarding-girls-education-and-safety-at-the-matru-mela-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166321-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मातृ मेले में बालिका शिक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मातृ मेले में बालिका शिक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Mon, 12 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मधुबनिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। शिक्षा क्षेत्र बर्डपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मधुबनिया में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं मातृ मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित कर बालिका शिक्षा, बाल अधिकार और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में अभिभावकों की भूमिका पर जोर दिया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शिवम ने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है। बच्चे के भविष्य के निर्माण में उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बालिका शिक्षा के महत्व, सरकार की लाभकारी योजनाओं, बाल अधिकारों, पॉक्सो एक्ट और मीना कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग के बारे में बताया।
विद्यालय की शिक्षिका ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राम शंकर ने बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी साझा की। उन्होंने बाल विवाह रोकने और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिक्षक गुलाब चंद्र, संजय कुमार, अनिल यादव सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।