फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students at Ratan Sen Degree College made aware about becoming voters

Siddharthnagar News: रतन सेन डिग्री कॉलेज में छात्रों को मतदाता बनने के लिए किया जागरूक

Mon, 12 Oct 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students at Ratan Sen Degree College made aware about becoming voters
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा, मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत सरकार चुनें युवा
विज्ञापन

बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने, मताधिकार के महत्व और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि युवा मतदाता बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के माध्यम से ऐसी सरकार चुनें, जो देश और प्रदेश को मजबूत बनाने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए नए मेडिकल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों की स्थापना भी जरूरी है। इसमें युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बांसी के एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरना होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. रविरेश सिंह, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed