{"_id":"5fa191878ebc3e9bdd1f7768","slug":"shramik-will-be-registered-siddharthnagar-news-gkp3719154135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर पात्र श्रमिकों का होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर पात्र श्रमिकों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप लगाकर पात्र श्रमिकों का होगा पंजीकरण
पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। श्रम प्रवर्तन विभाग जिले के सभी 14 ब्लॉकों में कैंप लगाकर पात्र श्रमिकों का पंजीकरण करेगा। मनरेगा और ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले समेत सभी पात्र श्रमिकों का पंजीकरण होने से वह उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी लीलाधर ने बताया कि पांच नवंबर 2020 को नौगढ़ ब्लॉक में कैंप आयोजित होगा। सात नवंबर को उसका ब्लॉक में, नौ नवंबर को मिठवल, 11 को बर्डपुर, 12 को खेसरहा, 17 को जोगिया उदयपुर ब्लॉक में कैंप लगेगा। 18 नवंबर को भनवापुर ब्लॉक में, 19 नवंबर को डुमरियागंज, 21 को शोहरतगढ़, 23 को बांसी, 24 को खुनियांव, 25 को बढ़नी, 26 को इटवा और 27 नवंबर को लोटन ब्लॉक में कैंप आयोजित होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि कैंप में श्रमिकों का निशुल्क पंजीकरण होगा। निर्माण श्रमिक जन सुविधा केंद्र अथवा स्वयं ही श्रम विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन और अंशदान संबंधी कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिक विभाग की हितलाभ योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।