{"_id":"65aab8664d6abf5b980a3776","slug":"show-cause-notice-to-six-including-principal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11692-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानाचार्य सहित छह को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानाचार्य सहित छह को कारण बताओ नोटिस
Fri, 19 Jan 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक ही विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों, कर्मियों की उपस्थिति पंजिका में भिन्न-भिन्न तिथियों हस्ताक्षर न बनाए जाने की दिशा में छह लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीआईओएस ने जिला मुख्यालय स्थित श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज बुद्धनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति की जांच पड़ताल की। ठंडक में कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर समय-समय पर शासन से लगायत प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देर्शों का अनुपालन किया जा रहा अथवा नहीं का विस्तार से जांच की। श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज के निरीक्षण में प्रधानाचार्य विनय अनमोल का उपस्थिति पंजिका में 15, 16, 18, 19 जनवरी को हस्ताक्षर नहीं बनाया गया मिला। इसकी प्रकार प्रवक्ता मुकुल कुमार के कालम में 15, 19 जनवरी, अंकित यादव के कालम में 19 जनवरी, संतोष कुमार के कालम में 15 जनवरी, स्वीपर हरीराम के कालम में 15 जनवरी को हस्ताक्षर नहीं बनाया मिला। एक अन्य शिक्षक के कालम में 16 जनवरी रिक्त था। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर वेतन कटौती आदि की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों का औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।