{"_id":"6001c9f18ebc3e32ee2932c9","slug":"shivdutt-elected-president-javed-general-minister-siddharthnagar-news-gkp3810428106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवदत्त अध्यक्ष, जावेद महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवदत्त अध्यक्ष, जावेद महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर इकाई का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर इकाई का गठन हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मत से शिवदत्त अग्रहरि अध्यक्ष, जावेद खान महामंत्री और नीरज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। गठन के बाद व्यापारियों के मान, सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं नीति निर्धारण में कारोबारियों के सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
जिला मुख्यालय पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में शहर के व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारी समाज को एकजुट करने समेत उनके अधिकार को लेकर संघर्ष करने पर भी चर्चा हुई। बाद में प्रदेश संगठन मंत्री सीताराम अग्रहरि की सहमति मिलने पर नगर इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मत से शिवदत्त अग्रहरि नगर अध्यक्ष, जावेद खान नगर महामंत्री, नीरज श्रीवास्तव नगर कोषाध्यक्ष बनाए गए। अन्य पदों पर चयन भी जल्द करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि व्यापारियों को एकता के सूत्र में बांधकर सशक्त बनाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। जिला महामंत्री चांद भाई ने कहा कि व्यापारियों के मान, सम्मान, सुरक्षा और अधिकार को दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करना होगा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आभार जताया और संगठन को गतिशील बनाने का भरोसा दिया।