फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shiv Baba pier was inaugurated

शिवबाबा घाट का लोकार्पण किया गया

Fri, 04 Nov 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Shiv Baba pier was inaugurated
शोहरतगढ़ में सांसद आदित्यनाथ का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के गांधीनगर मोहल्ले में स्थित आदर्श शिव बाबा घाट का लोकार्पण शुक्रवार को गोरक्षपीठ के महंत व सांसद आदित्यनाथ ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण करते हुए उन्होंने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को प्रखर बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर एकजुट होने और राजनीति न करने की सलाह दी। नगर पंचायत के कार्य की सराहना भी की।
विज्ञापन

पं.दिनेष व पं.पुरुषोत्तम शर्मा ने मंत्रोच्चार व शंखनाद के साथ नवनिर्मित घाट पर पूजन कराया। भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव ने गीतों से अतिथियों का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि शोहरतगढ़ के विकास में यह सबसे बड़ा कार्य जनसहयोग का प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता व अखंडता पर चोट पहुंचाने वाले पाकिस्तान के आतंकवादियों से जनता को सतर्क रहने की अपील की। कहा कि गोली व बम किसको निशाना बनाएगा, यह कोई नहीं जानता है।
विज्ञापन

देश की सुरक्षा के लिए सबको राष्ट्रहित में समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। शोहरतगढ़-बढनी मार्ग की दुर्दशा पर चुटकी लेते हुए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। कहा कि केंद्र ने 14 करोड़ रुपये दो वर्ष पहले दिए थे, लेकिन प्रदेश की कार्यदाई संस्था काम नहीं करा पा रही। स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को सही करने के लिए जनता पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार को अपना समर्थन देकर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य करें। कार्यक्रम में हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, अशोक बोरा, गोविंद माधव, राधारमण त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव, नंदू गौड़, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रभारी श्यामधनी राही आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने किया।

इस दौरान कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्रदास महाराज, सौरभ गुप्ता, ईओ विकास आनंद, जगदंबिका तिवारी, सूयज्नरायन मिश्र, अंबिका त्रिपाठी, रामसेवक गुप्ता, शिवशक्ति शर्मा, वकील खां, वली खां, रेखा अग्रहरि, लवकुमार मोदनवाल, प्रभावती देवी, अजय सिंह, लालजी गौड़, हरिशंकर सिंह, संजय कसौधन, भानु प्रताप सिंह, सुनील अग्रहरी, बंटी जायसवाल, अज्जु हिंदुस्तानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दुर्गेश अग्रहरि, अनिरुद्ध मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed