{"_id":"5cf95da7bdec2207194b1ca2","slug":"shattered-roads-difficult-for-people-to-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हुई सड़कें, लोगों के लिए चल पाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हुई सड़कें, लोगों के लिए चल पाना हुआ मुश्किल
Fri, 07 Jun 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जर्जर हुई सड़कें, लोगों के लिए चल पाना हुआ मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
खेसरहा ( सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल है। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कछार क्षेत्र से विकास खंड को जोड़ने वाली सेमरा मुस्तहकम-बेलौहा पीडब्ल्यूडी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग सकारपार, पेड़ारी, कोटिया पांडेय, कलनाखोर, मटियरिया, सिसहनिया समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। क्षतिग्रस्त की सड़क मरम्मत न होने से राहगीर आए दिन गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। इस मार्ग पर झुड़िया, टिकुईया, मरवटिया बाजार, हरैया कासिहरा, छपवा गांव के पास की सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षेत्र के करुणापति त्रिपाठी का कहना है कि सबसे अधिक दिक्कत तो बरसात के समय होगी। अगर बरसात के पहले सड़क की मरम्मत नहीं होती तो परेशानी बढ़ सकती है। सुनील मिश्रा का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की तरफ विभाग व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के रमेशचन्द्र, सोमई प्रसाद, अवधेश, रामबेेलास मिश्र, श्यामधर यादव, दिग्विजय पांडेय, देवेन्द्र पांडेय ने अधिकारियों से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता बांसी राजेश कुमार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।