फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shalu's fastest ran Itwa

सबसे तेज दौड़ी इटवा की शालू

Tue, 08 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shalu's fastest ran Itwa
बर्डपुर में विधानसभा अध्यक्ष को सलामी देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर परिसर में 25वां  वार्षिक जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा व शैक्षिक समारोह मंगलवार से आरंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाडिय़ों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दम-खम दिखाया।मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल में बच्चों की चंचलता होती है। वह खेल में अधिक ध्यान लगाते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं बच्चों को आगे बढने का मौका देती हैं। पूरे दम-खम से इसमें हिस्सा लें और श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने अतिथियों का आभार जताया। पहले दिन के खेल में 200 मीटर की जूनियर बालक दौड़ में सदर के समरिश में प्रथम, बांसी के रमजान द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका दौड़ में इटवा की शालू प्रथम, नौगढ़ की नेहा द्वितीय व नसरीन को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक विजय पासवान, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, शोहरतगढ़ विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह, एएसपी अशोक कुमार, डीआईओएस सोमारु प्रधान, सदर एसडीएम योगानंद पांडेय, शिक्षामित्र के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, विजय मिश्र, सुनील यादव, राम सागर चौधरी, ओम प्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख संजय पासवान, जिला व्यायाम शिक्षक अलका श्रीवास्तव, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, बीडीओ संतोष कुमार सिंह, विजय चौधरी, अंबरीश श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जीशान खलील, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधारमण त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, अभय श्रीवास्तव, मुस्तन शेरुल्लाह, पिंगल राणा, अरुण सिंह, रूपेश सिंह, आलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र शुक्ला, विजय कुमार गुप्ता, रामसुयस वर्मा, शमा फरजाना, नेहा सिंह, रश्मि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed