फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven school vehicles were issued challans during an inspection.

Siddharthnagar News: स्कूली वाहनों की जांच में सात का चालान किया

Tue, 07 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Seven school vehicles were issued challans during an inspection.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना रहा।
यातायात थाना प्रभारी टीम के साथ नगर क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के पास पहुंचे और स्कूली बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की फिटनेस, बीमा, चालक का लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की तथा फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता की जांच की।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन किया जाए तथा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रखें। यातायात पुलिस ने विभिन्न धाराओं में सात वाहनों का चालान करते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात थाना प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे। आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed