फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sellect winner candidate for local body election

नगर निकाय में उतारें जिताऊ उम्मीदवार : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
sellect winner candidate for local body election
सिद्धार्थनगर : भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। संव? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नगर निकाय में उतारें जिताऊ उम्मीदवार : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले जिताऊ व्यक्ति को प्राथमिकता दें। जिसके आने से पार्टी को मजबूती मिले और जो जिताऊ हो, उसे पार्टी में शामिल कराकर चुनाव लड़ाएं, जिससे विधानसभा की तरह नगर निकाय चुनाव में भी सपा-बसपा को साफ किया जा सके। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि हम पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना रहे हैं। उनकी अवधारणा थी कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस अवधारणा पर 70 वर्ष में कभी कोई कार्य नहीं हुआ, लेकिन 2014 से हर गरीब व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर निदान करने का आश्वासन दिया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण में जिला अग्रणी रहा। यहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला प्रभारी रामजियावन मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वागत और नारेबाजी पर उठे सवाल
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि जगह-जगह स्वागत एवं सिर्फ एक व्यक्ति की नारेबाजी से माहौल खराब किया जाता है। यह ठीक नहीं है। पूरे कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया जाता है। वहीं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी नारेबाजी और स्वागत पर सवाल उठाते हुए इसे गैरजरूरी बताया। कहा कि पार्टी में अनुशासन बेहद जरूरी है। जबकि विधायक जय प्रताप सिंह की जबान फिसली, उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ब्रजेश पांडेय कहा, बाद में क्षमा मांगते हुए संशोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed