फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seed sales will be monitored; registration on the 'Online Saathi' portal is mandatory.

Siddharthnagar News: बीज बिक्री की निगरानी होगी ऑनलाइन साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

Mon, 06 Jul 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Seed sales will be monitored; registration on the 'Online Saathi' portal is mandatory.
सिद्धार्थनगर। जिले में बीज कारोबार को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में कृषि विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब बीज विक्रेताओं को साथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी दुकान, उपलब्ध बीज, कंपनी, स्टॉक और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

विभाग ने इसके लिए 15 जुलाई तक का समय दिया है। निर्धारित अवधि तक पंजीकरण नहीं कराने वाले विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग के अनुसार, जिले में बीज और कीटनाशक की करीब 1680 दुकानें संचालित हैं। सभी दुकानदारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से साथी पोर्टल पर प्रतिष्ठान का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद बीजों का स्टॉक, स्थानांतरण, बिक्री और उपलब्धता का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसान भी यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे कि किसी दुकान पर कौन-कौन सी कंपनी का बीज उपलब्ध है, उसकी गुणवत्ता क्या है और वह किस संस्थान या कंपनी से आया है। इससे गुणवत्ताहीन या गलत बीज की बिक्री पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और किसानों को सही बीज का चयन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग का कहना है कि कई बार किसान निजी दुकानों से बीज खरीदने के बाद गुणवत्ता संबंधी शिकायत करते हैं, जिससे उनकी फसल प्रभावित होती है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऑनलाइन ट्रेसिबिलिटी व्यवस्था लागू होने से बीज की खरीद-बिक्री की निगरानी आसान होगी और शिकायतों के निस्तारण में भी सुविधा मिलेगी। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed