फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   security arrangement

Siddharthnagar News: सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम, 11 हजार सुरक्षाकर्मी कराएंगे मतदान

Fri, 24 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
security arrangement
फोटो- है
विज्ञापन

---



- शुक्रवार को ही बूथों पर पहुंच जाएंगे सुरक्षाकर्मी

- सुरक्षा के मद्देनजर 30 जोन और 209 सेक्टर में बांटा गया जनपद

- 298 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल के जवान

- जीपीएस से लैश वाहनों से करेंगे ड्यूटी, वायरलेस सहित अन्य सुविधाओं से लैश रहेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जनपद में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतदान केंद्र से लेकर बार्डर तक चौकसी रहेगी। मतदान को सुकशल संपन्न कराने में 11 हजार से अधिक जवान मुस्तैद रहेंगे। इसमें अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। आठ हजार से अधिक जवान बाहर के रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जनपद को 30 जोन और 209 सेक्टरों में बांटा है। जोन और सेक्टर स्तर पर पुलिस के मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
जिले में 1604 मतदान केंद्र और 2178 बूथ हैं। मतदान केंद्र से लेकर सीमा तक कड़ी निगरानी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा सील कर दी गई है जो मतदान समाप्ति के बाद खुलेगा। सुकशल और निष्पक्ष रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जोन और सेक्टर स्तर पर पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बूथों पर मुक्कमल इंतजाम रहेगा। इसमें अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड जवान शामिल हैं। इसमें 8461 जवान बाहर से ड्यूटी के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा के लिहाजा से 298 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पुलिस, होमगार्ड के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के संबंध में तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

वाहनों पर नजर रखने के लिए लगाया है जीपीएस

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हर चुनाव ड्यूटी में लगने वान हर वाहन को जीपीएस से लैश किया गया है। इसके साथ ही एक दूसरे का संपर्क बना रहे। इसके लिए वायरलेस सेट के साथ ही मोबाइल फोन सुविधा से लैश रहेंगे।

---

47 मतदान केंद्र ऐसे जहां अलग से निगरानी

जनपद नेपाल सीमा से लगा हुआ है। बार्डर एरिया में नेटवर्क की दिक्कत रहती है। यहां भारतीय कंपनी का सिम काम नहीं करता है। नेपाली सिम का प्रयोग लोग वार्ता करने के लिए करते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के 48 केंद्र शैडो एरिया घोषित किया गए हैं। 64 किलोमीटर के दायरे वाले मतदान केंद्रों में 89 शैडो एरिया घोषित किया गए हैं।

69 मतदान केंद्र क्रिटिकल

जिले में 69 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिन्हें क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। अधिकारियों की नजर रहेगी। इसमें अर्धसैनिक बल के साथ ही पुलिस, होमगार्ड आदि तैनात हैं।

---

सीमा सील, बार्डर पर आवाजाही बंद

लोकसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर भारत- नेपाल की सीमा को सील कर दिया गया। अब मतदान समाप्ति के बाद सीमा खुलेगी, ताकि मतदान के दिन कोई बाहरी आकर माहौल खराब न कर सके। बार्डर पर कड़ी निगरानी के लिए पुलिस के 12 चेकपोस्ट बनाए गए हैं और 22 स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे सीधी नजर रखी जा रही है। जबकि चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी हर व्यक्ति की चेकिंग कर रहे हैं।

---

इतनी संख्या में है बाहर की फोर्स

942 पनिरीक्षकआरक्षी, मुख्य आरक्षी, 3498 मगार्ड, 20 कंपनी, दो प्लाटून अर्धसैनिक बल, एक कंपनी एक प्लाटून पीएसी, वहीं, जनपद से 271 पनिरीक्षक, 1212 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 493 होमगार्ड जवान, इसके अलावा जनपद की फोर्स होगी। इसके साथ ही पड़ोसी जनपद से लगने वाली सीमा पर बैरियर है, जहां फोर्स तैनात रहेगी।


---

बोले जिम्मेदार

मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रर्याप्त संख्या में मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही बार्डर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। बनाए गए बैरियर पर चेकिंग की जाएगी। चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।

प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed