फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Secretaries are not reaching Panchayats as per roster, villagers are wandering

Siddharthnagar News: रोस्टर के हिसाब से पंचायतों में नहीं पहुंच रहे सचिव, भटक रहे ग्रामीण

Wed, 04 Dec 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Secretaries are not reaching Panchayats as per roster, villagers are wandering
शाहपुर। गांवों के पंचायत भवनों में सचिवों के न पहुंचने से खुनियांव ब्लाॅक में विकास कार्य बाधित हो रहा है। छोटे से काम के लिए ग्रामीणों को ब्लाॅक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ब्लाॅक के 117 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी महज 11 सचिवों पर है। ग्राम पंचायतों में इनकी पहुंच हो सके इसके लिए रोस्टर का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

बावजूद तय रोस्टर पर वे गांव में पहुंचते ही नहीं। दिक्कतों को देखते हुए ग्रामीण सचिवों को रोस्टर के हिसाब से आने की मांग की है।
खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत, बगहवा, रूद्रौलिया, कटया मुस्तहकम,धौरहरा मय प्रसादी खास, राजपुर , लटेरा आदि ग्राम पंचायतों के सचिव महीने में कभी-कभार ही आते हैं।
विज्ञापन

रोस्टर पर सचिव के न आने से परिवार रजिस्टर के नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, पंजीकरण कराने व अन्य कार्यों के लिए लोगों को ब्लाॅक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। खास बात कि ब्लाॅक पर भी मुलाकात नहीं हो पाने से ग्रामीणों को मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन पर सचिव के ना रहने का बहाना बनाकर पंचायत भवन में ताला लगाकर पंचायत सहायक भी नदारद रहते हैं। वहीं ग्राम प्रधान हर दिन पंचायत भवन खुलने का दावा करते हैं। ग्रामीण गुड्डू, तेजू, समिउललह, अरविंद, विवेक आदि लोगों ने रोस्टर के अनुसार, गांवों में बने पंचायत भवनों में सचिवों के उपस्थित रहने की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने कहा कार्रवाई के लिए पंचायत सहायक और सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed