फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDN

बाहर से आने वालों की स्वास्थ्य जांच कर लगाएं मुहर: डीएम

Sat, 28 Mar 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
SDN
शहर के सिद्घार्थ तिराहे पर लोगों को जागरूक करते एसडीएम उमेश चंद्र निगम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाहर से आए लोगों का करें चेकअप
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बस्ती की सीमा समेत विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण
सीमा पर चेकअप के बाद ही लोगों को भेजे, उन्हें घर में ही रहने की दें हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हाथ पर मुहर लगाने के बाद ही घर भेजें। यह निर्देश डीएम दीपक मीणा ने शनिवार बस्ती सीमा का निरीक्षण करने के दौरान वहां तैनात कर्मचारियों को दिए।

डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल ने शनिवार को कोरोना वायरस से लॉकडाउन में लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे जरूरी उपायों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने शहर के पुराना नौगढ़, मधुबेनिया, मधुकरपुर, सनई, जोगिया, ककरही, रानीगंज, नगर पालिका बांसी, काजी रुधौली, तिलौली, डिड़ई, रामनगर व बस्ती जिले की सीमा का निरीक्षण किया। डीएम दीपक मीणा ने सीमा पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिया कि प्रतिदिन बाहर से आने आने वाले लोगों का नियमानुसार मुहर लगाकर कर उनका चेकअप करें। जांच के बाद अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी जाए। उन्होंने बाजार व कस्बों के चौराहों पर डीएम ने लोगों को दुकानों पर भीड़ न लगाने और खरीदारी के समय दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही लोगों को घरों में ही रहने और बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed