फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM Judicial met the lawyers

Siddharthnagar News: एसडीएम न्यायिक ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात

Sat, 20 Jul 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
SDM Judicial met the lawyers
डुमरियागंज। नवागत एसडीएम न्यायिक करमेंंद्र ने शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप वादकारी के हित में कार्य करते हुए बार और बैंच के बीच बेहतर तालमेल करने की बात कही। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने भ्रष्टाचार मुक्त न्याय व्यवस्था की बात कहते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण को कहा। महामंत्री राम बहादुर यादव ने विभिन्न पटलों व कोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करने को कहा। बैठक के अंत में एसडीएम न्यायिक करमेंंद्र ने कहा कि उनके कार्यकाल में बार और बैंच के संबंध मधुर रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता रमापति सिंह, राधेश्याम सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, मनबहाल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, इकबाल यूसुफ मालिक, शक्ति प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed