{"_id":"69b45123431732bae200c893","slug":"sdm-inspected-the-gas-warehouse-and-hotel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154967-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसडीएम ने गैस गोदाम और होटल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसडीएम ने गैस गोदाम और होटल का किया निरीक्षण
Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गैस वितरण में पारदर्शिता व उपभोक्ताओं को घरेलू गैस उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम विवेकानंद मिश्रा व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश चंद्र ने गैस गोदामों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा,नायब तहसीलदार महबूब अंसारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश चंद्र की टीम ने बोहली , नवतला सरपतहा, उत्तमा ग्रामीण एचपी गैस वितरक आदि गैस गोदामों पर आकस्मिक निरीक्षण किया। स्टाॅक रजिस्टर व उपभोक्ताओं से वार्ता की। कहा कि गैस गोदामों पर कई ऐसे उपभोक्ता लाइन में लगे रहे जो बुकिंग नहीं किए हुए थे कुछ के गैस कनेक्शन पास बुक से मोबाइल लिंक नहीं था कुछ ने मोबाइल सिम बदल दिया आदि समस्याओं के कारण उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा था इसके लिए बुकिंग करने की विधि व केवाईसी और मोबाइल नंबर लिंक कराने का सुझाव दिया गया।
एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक ने शोहरतगढ़ स्थित आरआर पैलेस, शिवशंकर ढाबा, चौधरी कैफे हाऊस, आदर्श भोजनालय पर पहुंच गैस सिलिंडर की जांच किया जिसमें सभी जगहों पर काॅमर्शियल गैस पर भोजन व चाय बनाते हुए पाया गया। होटल मालिकों ने कहा कि काॅमर्शियल गैस न मिलने से काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। अगर यही हाल रहा तो कोयले की भट्ठी पर भोजन बनाना पड़ेगा। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। एसडीएम की छापेमारी से होटलों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया।