फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sdm inspected goshala in siyaon nankar

Siddharthnagar News: गोशाला में मिली गंदगी, भड़क गए एसडीएम

Mon, 16 Jan 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
sdm inspected goshala in siyaon nankar
गोशाला में मिली गंदगी, भड़क गए एसडीएम
विज्ञापन

एसडीएम शोहरतगढ़ ने क्षेत्र के सियांव नानकार गोशाला का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने सोमवार को सियांव नानकार गांव में बने आदर्श गोशाला का निरीक्षण किया। भूसा और पानी की व्यवस्था की जांच की। गोशाला में गंदगी मिली और पर्दा भी नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के सियांव नानकार गोशाला में पहुंचने के बाद एसडीएम ने गोशाला की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर जिम्मेदार को फटकार लगाई। इसके साथ गोशाला में इंट्री रजिस्टर भी नहीं मिला। उन्होंने गोवंश के लिए ठंड से बचाव के लिए पर्दे, भूसा और पानी की व्यवस्था की भी जांच की। इस दौरान वहां मौजूद पशु चिकित्साधिकारी से गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर टीकाकरण व पशुओं की टैगिंग करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पानी व भूसे की व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई। इसको लेकर कर्मचारियों को गोवंश के लिए ठंड से बचाव की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। गोशाला में 340 पशु हैं। साथ ही गोवंशों का पशु चिकित्सकों से नियमित जांच कराने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान सचिव निशा श्रीवास्तव, अंकित त्यागीआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed