सड़क किनारे खेल रही मासूम को कुचला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास सड़क किनारे खेल रही मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह जख्मी मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने बेंवा चौराहे पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी दिलशाद अपने गांव के चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब 4.30 बजे दिलशाद की 4 साल की पुत्री बरकतुन अपने भाई के साथ दुकान पर आई थी। वह दुकान के सामने सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान उतरौला की तरफ से आ रही बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह जख्मी बरकतुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। वहां मौजूद एक युवक ने पीछा कर उसे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहे के पास पकड़ लिया और जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इधर हादसे वाली जगह पर पहुंची पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में भवानीगंज इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी है। मौके पर पुलिस गई है। बाइक चालक को पकड़ लिया गया है। उसने अपना नाम वेदप्रकाश निवासी जिला अंबेडकर नगर बताया है। वह उतरौला एसबीआई बैंक में क्लर्क की नौकरी करता है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।