फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sculptors busy giving final touches to the idol of Lakshmi-Ganesh

Siddharthnagar News: लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Wed, 15 Oct 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sculptors busy giving final touches to the idol of Lakshmi-Ganesh
सकारपार। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घर-घर में लक्ष्मी और गणेश की स्थापना की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मिट्टी, प्लास्टर और रंगों से सजी-धजी प्रतिमाओं को देखकर खरीदारों का उत्साह देखते ही बनता है।
विज्ञापन

श्रद्धालु अपने यहां लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित करने के लिए मूर्तिकारों के यहां पहले से ही बुकिंग कर चुके हैं। गांव से लेकर कस्बों एवं नगरों तक लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए लोग जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए मूर्तिकार लक्ष्मी-गणेश की विभिन्न आकर्षक मूर्तियों को अंतिम रूप देने में दिन- रात एक कर दिए हैं। मूर्तिकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए मां लक्ष्मी और गणेश के स्वरूपों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमाओं में रंग-रोगन का कार्य चल रहा है, ताकि प्रतिमा और भी जीवंत प्रतीत हों। मूर्तिकार ने बताया की दो दिन बाद प्रतिमा स्थापित करने के लिए उठने लगेगी, इसलिए प्रतिमा को पूर्ण रूप देने में मेहनत जारी करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के नदिया जनपद के मूर्तिकार राज कुमार पाल (राजू ) ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक मूर्ति को पक्का रंग में रंगने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed