{"_id":"6138f3038ebc3e7fd851a052","slug":"screening-in-jail-16-potential-tuberculosis-patients-found-siddharthnagar-news-gkp4084340172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में स्क्रीनिंग, 16 संभावित क्षय रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में स्क्रीनिंग, 16 संभावित क्षय रोगी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में स्क्रीनिंग, 16 संभावित क्षय रोगी मिले
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोगियों की पहचान में जिला कारागार में बंद 802 कैदियों की स्क्रीनिंग कर टीबी के संभावित लक्षण वाले 16 मरीजों की तलाश की है। विभाग ने सभी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है।
स्वास्थ्य विभाग राज्य से मिले दिशा निर्देश के मुताबिक, सक्रिय टीबी रोगियों की तलाश में जिला कारागार में बंद 802 कैदियों में संभावित लक्षण वाले मरीजों की तलाश के लिए स्क्रीनिंग की। जेलर राजेश पांडेय और वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह की निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सभी बैरकों के सामने कैदियों को पंक्तिबद्ध कर टीबी बीमारी के लक्षण बताते हुए स्क्रीनिंग की गई। इस दरमियान 16 कैदियों में टीबी के संभावित लक्षण दिखे हैं। ऐसे मरीजों को अलग करते हुए विभाग ने सभी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने तक संभावित लक्षण वाले कैदियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि राज्य से मिले निर्देश के बाद राज्य सलाहकार डॉ. नीरज कुमार पांडेय की देखरेख में जेल में सक्रिय टीबी मरीजों की तलाश के लिए स्क्रीनिंग की गई। संभावित लक्षण वालों के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मिलने पर निर्धारित कोर्स के अनुसार उपचार चलेगा। मरीज दवा का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ ले सकें, इसके लिए लगातार क्षय रोग विभाग मानीटरिंग भी करता रहेगा। स्क्रीनिंग के दौरान डॉ. अफरोज नैय्यर, एसटीएस फिरोज अहमद, एसटीएलएस प्रदीप गुप्ता, शम्स परवेज आदि मौजूद रहे।