फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Schools will open again in nine days, money for uniforms not received

Siddharthnagar News: नौ दिन में फिर खुल जाएंगे विद्यालय, नहीं मिले यूनिफॉर्म के लिए पैसे

Tue, 06 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Schools will open again in nine days, money for uniforms not received
सिद्धार्थनगर। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। उसके बाद गर्मी की छुट्टी भी हो चुकी है और नौ दिन बाद पुन: विद्यालय खुलने वाले हैं। लेकिन अबतक परिषदीय स्कूल के बच्चों को यूनिफार्म की धनराशि नहीं मिल सकी है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अबतक अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म और जूता मोजा आदि के लिए 1200 रुपये नहीं भेजे हैं। ऐसे में अभिभावकों ने बच्चों की यूनिफार्म नहीं खरीदी है। जांच में सामने आ रहा है कि अधिकांश अभिभावकों के बैंक खाता और आधार नंबर बेमेल होने के कारण धनराशि नहीं जा पा रही है। 20 प्रतिशत मामले ऐसे ही हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील की व्यवस्था भी की गई है। पिछले दो साल से विद्यार्थियों के जूता, मोजा, बैग और स्वेटर खरीद के लिए 1200 रुपये सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं। आकड़ों के मुताबिक जिले में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर के करीब 2700 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें करीब सवा तीन लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें आधार पंजीकरण, आधार सत्यापन, बैंक सीडिंग जैसी प्रक्रिया के कारण कई अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। शिक्षकों को जांच करके धनराशि भेजवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें वे लगे हैं। लेकिन बैंक खाता और आधार नंबर बेमेल होने केे कारण अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि नहीं पहुंच पा रही है। जबकि नए सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद ने दो महीने में अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के तहत 1200 रुपये भेजने के निर्देश दिया है। लेकिन अब तक धनराशि नहीं आई है। ऐसे अभिभावक परेशान हैं। उनका कहना है कि इस योजना के चलाने से लाभ के बजाय नुकसान ही हो रहा है। विद्यालय पर एक साथ ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर आदि मिल जाता था। अब न धनराशि आ रही है और न ही विद्यालय वितरण होगा। इससे समस्या हो गई है। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि भेजवाया जा रहा है, जो खाते में गड़बड़ी सामने आ रही है उसे सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बोले अभिभावक
अब तक बैंक खाते में धनराशि नहीं आई है। तो कहां से बच्चों के लिए ड्रेस आदि सामान खरीदें। बार- बार कहा जा रहा है कि जल्द धनराशि खाते में चली जाएगी। इससे अच्छा तो पहले था। विद्यालय पर ही सबकुछ मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश पासवान, निवासी बिस्कोहर

मेरा एक बेटा कक्षा दो में और एक बेटी कक्षा चार में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। विद्यालय इंचार्ज ने जो-जो कागजात मांगे थे। मैंने सब दे दिया था, लेकिन न पिछले सत्र का ड्रेस आदि का पैसा आया और न ही इस सत्र का।
मनोज कौशल, निवासी बिस्कोहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed