फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   School children should make parents aware about voting: DM

अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करें स्कूली बच्चे: डीएम

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
School children should make parents aware about voting: DM
जिला स्पोर्ट स्टेडियम में मतदाता जागरूकता के तहत बनाई गई मानव श्रृंखला।
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप के तहत स्पोर्टस स्टेडियम में मानव श्रृखंला के माध्यम भारत का नक्शा बनाया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड ने भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 25 मई 2024 को जनपद में मतदान दिवस है। स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एक अप्रैल 2024 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें।
विज्ञापन

स्कूली बच्चे अभिभावकों एवं गांव, मोहल्ले के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिससे जनपद का मतदान का प्रतिशत बढ़े। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसके साथ-साथ जो लोग बाहर (अन्य राज्यों है) काम कर रहे हैं, उन्हें लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्यक करें। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप लोग गांव में घर-घर जाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने अभिभावकों का लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें। पिछले लोकसभा चुनाव से इस वर्ष का मतदान प्रतिशत बढ़ाकर जनपद का नाम प्रदेश में प्रथम लाने का प्रयास करना है। कार्यक्रम में शहर के सिंहेश्वरी इंटर काॅलेज, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज के बच्चे तथा शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, सच्चिदानंद शुक्ला, डाॅ. विवेकमणि त्रिपाठी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव, अर्पणा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

डुमरियागंज/भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के ललिता इंटर कॉलेज में बच्चों व शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि इसी जागरूकता को लेकर या कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार, चंद्र प्रकाश राव ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा, रुद्रपाल इंटर कॉलेज लटेरा, जनता आदर्श इंटर कॉलेज गौरा बाजार, श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुंगई सहित परिषदीय विद्यालयों की छात्र-छात्राएं शामिल रहे। डुमरियागंज के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पीपुल्स इंटर कॉलेज में भी छात्रों और शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पिंकी शर्मा, प्रियंका वर्मा, वंदना सिंह, वंदना जायसवाल, हाजरा खातून, ज्योति पांडेय, सुनीता देवी, मोहम्मद शरीफ उपस्थित रहे। बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार गांधी आदर्श विद्यालय इंटर काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम को आयोजन हुआ।

इसमे आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी, श्रीबृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुवार, कंपोजिट विद्यालय धनौरी के बच्चों ने इस रैली में प्रतिभाग करते हुए मानव श्रृंखला बनाया। इसमें बीईओ रामू प्रसाद, प्रबंधक डाॅ. राकेश प्रताप शाह, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, जुग्गी राम राही, रंगी लाल, मुकेश निगम, अवधेश यादव, राम अनुज उपस्थित रहे। पथरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिवाजी इंटर काॅलेज बरगदवा में मानव श्रृंखला रैली निकाली गई। इस दौरान प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, रामकेवल यादव, राम कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, सर्वेश, जितेंद्र मौजूद रहे। उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के किसान इंटर कालेज और बीआरसी चौराहे पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी संजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में किसान इंटर कालेज और बाबा हरिदास इंटर कालेज हनुमान गढ़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका, परसा, कस्तूरबा, उसका द्वितीय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान निशा सिंह, मांडवी मिश्रा, बीना सिंह, गुलाम जिलानी, अमित मणि, प्रयागदत्त मिश्रा, मनोज, बालजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed