फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   School bus collided with tree, three children were injured

Siddharthnagar News: पेड़ से टकराई स्कूल बस, तीन बच्चों को लगी चोट

Sat, 25 Mar 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
School bus collided with tree, three children were injured
पकड़ी बाजार। जोगिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनी मार्ग पर खेतवल मिश्र गांव के पास शुक्रवार शाम एक स्कूल बस की स्टेयरिंग फेल हो गई जिससे वह सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार तीन बच्चों को हल्की खरोंच आई है। सब सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज बभनी बाजार की स्कूली बस बच्चों के छूटी होने के बाद वापस बच्चों को उनके घर पर पहुंचाने जा रही थी। यह बभनी से जोगिया मार्ग पर स्थित खेतवला मिश्र गांव के पास जैसे ही पहुंचा था कि इस्टेरिग फेल हो गई, जिससे यह सड़क के किनारे चली गई और वह सड़क के किनारे लगे पेड़ के सहारे झुककर खड़ी हो गई। जिससे यह बस पलटने से बच गई। इस घटना में बस में सवार आलिया(8), आफीफा (12), मेहताब (9) को हल्की खरोच आई है और सभी बच्चे सही सलामत है। उनको सही सलामत उनके घर पर पहुंचा दिया गया। इस संबंध में इस विद्यालय के प्रधानाचार्य अतहर अली खान ने बताया इस बस में तीन बच्चे बैठे थे, जिनको हल्की खरोंच आई है। सब सुरक्षित हैं, उनको उनके घर पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed