फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Scam business continues fearlessly in Dumariyaganj area

Siddharthnagar News: डुमरियागंज क्षेत्र में झोलाछाप का धंधा बेखौफ जारी

Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scam business continues fearlessly in Dumariyaganj area
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग की लाख सख्ती के बाद भी डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हर प्रमुख चौराहे पर झोलाछाप को इलाज करते हुए देखा जा सकता है। कई बार इनके इलाज में फंसकर मरीजों की हालत बिगड़ जाती है और उन्हें अनहोनी का शिकार होना पड़ता है। ऐसे दर्जनों मामले आ चुके हैं जिसमें झोलाछापों के इलाज से मरीजों को अपनी ज़िंदगी से हाथ धोना पड़ा है। इसके बावजूद भी स्वास्थ विभाग, इन पर अंकुश लगाने में नाकाम है। कुछ दिन पूर्व डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर, क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्रो पर एसडीएम व स्वास्थ्य अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। समय-समय पर होने वाली निरोधात्मक कार्रवाई के बाद भी झोलाछाप पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा और वह बेखौफ होकर अपने काम में लिप्त हैं। कई जगह तो हालत ऐसी है कि बिना डिग्री वाले लोग गर्भवती महिलाओं का इलाज करते हैं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का इलाज करने से भी परहेज नहीं करते। इस संबंध में सीएचसी बेंवा के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध क्लीनिकों, मेडिकल स्टोर व झोलाछाप के खिलाफ अभियान चल रहा है। शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed