फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Say Eid Mubarak by wearing Lucknowi chicken kurta and Alia cut suit

Siddharthnagar News: लखनवी चिकन कुर्ता और आलिया कट सूट पहनकर कहेंगे ईद मुबारक

Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Say Eid Mubarak by wearing Lucknowi chicken kurta and Alia cut suit
-ईद को लेकर डुमरियागंज मंदिर चौराहा और स्टेट बैंक, बैदोलागढ़ के निकट देर रात तक जुट रही है खरीदारों की भारी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ईद की तैयारियां और खरीदारी शुरू हो गई है। सेवई- लच्क्षा, मेवा तथा रेडीमेड कपड़ों सहित शृंगार प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए देर रात तक लोग जुट रहे हैं। इससे त्योहार की रौनक बाजार पर छाने लगी है। महंगाई के बावजूद लोग ईद के इस्तकबाल में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं।
ईदगाह और मस्जिदों की सफाई और सजावट का काम भी शुरू हो गया है। पवित्र रमजान का महीना अब समाप्त होने को है। इसके बाद अब ईद के लिए डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित मंदिर चौराहा, थाना मार्ग तथा भारतीय स्टेट बैंक के निकट कतारबद्ध सेवईं लच्छा तथा कुर्ता टोपी की दुकानों के साथ-साथ मेवा - मिष्ठान के लिए किराना की दुकान और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों तथा सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। ईद अब नजदीक आने से ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर काफी बढ़ गई है। ईद को लेकर दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों के अधिक आने से दुकानदारों ने खास तैयारी की है।
विज्ञापन

---
लखनवी चिकन कुर्ते और आलिया कट सूट की डिमांड अधिक
ईद को लेकर रेडीमेड कपड़ों की दुकानों सहित जूता चप्पल सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ जुट रही है। सबसे ज्यादा डिमांड पुरुषों में जहां लखनवी चिकन के कुर्ते की है, जिस पर कारीगरों द्वारा खूबसूरत ढंग से कढ़ाई की गई है। वहीं, महिलाओं का सबसे पसंदीदा सूट आलिया कट सूट और शरारा और गरारा तथा फैंसी सूट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लखनवी चिकन कुर्ते की कीमत बाजार में 500 से शुरू होकर 800 रुपये तक में है, वही पुरुषों का पठानी सूट 1200 से 2000 रुपये तक में बिक रहा है। वहीं, महिलाओं का आलिया कट सूट, कराची सूट 800 से 1200-1500 तक के दाम में बाजार में उपलब्ध है। बच्चों की टोपी और चश्मा भी बाजार में उपलब्ध है, जिसे लोग खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ग्राहकों की भीड़ से ईद पर इस अच्छा कारोबार की है उम्मीद
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ईद को लेकर खरीदारों की भीड़ दस दिन पहले से ही दुकान पर जुट रही है, जिससे अच्छा कारोबार होने और मुनाफा होने की उम्मीद है। लोग रेडीमेड कपडे़ ज्यादा खरीद रहे है। महंगाई पर लोगों का खुशी का पर्व ईद का त्योहार हावी रहेगा।
-अनूप जायसवाल, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी, डुमरियागंज
---

पिछले साल उन्होंने ईद पर 50 लाख रुपए का कारोबार किया था।इस बार ईद को लेकर लेडीज और जेन्ट्स दोनों की विभिन्न वैरायटी के कपडे़ और शूट पहले ही मंगा लिया था। लेडीज के बीच आलिया कट सूट की अधिक डिमांड है। जबकि, जेन्ट्स की पहली पसंद लखनवी काटन कुर्ता पायजामा है। जो 500 से शुरु होकर 800-1000 तक के दाम में उपलब्ध है। जींस और शर्ट युवाओं की पसंद है। लुधियाना शूट और शेरवानी पायजामा भी खूब बिक रहा है। इस बार 60 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

-नेमतुललाह, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी, बैदोलागढ़
---
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार रेडीमेड कपड़ाें के दाम हो गये दुगना, 5 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद पिछले वर्ष ईद को लेकर डुमरियागंज में अनुमानता 3 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबार रेडीमेड कपड़ो और विभिन्न परिधानों का होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष जो काटन कुर्ता पूजा 300-400 में बाजार में बिक रहा था वह इस बार 500-600 में उपलब्ध है, तथा लेडीज की काटन कुर्ती 500 से बढ़कर 600-700 में हो गई है। यही हाल आलिया कट सूट का भी है पिछले साल यह शूट बाजार में 1800- से 2800 में बड़ी आसानी से मिल रहा था। इस बार आलिया कट सूट 2000-से 3500 रुपये की दाम में उपलब्ध है। अलीगढ़ की शेरवानी पिछले साल 300-5000 में बिक रही थी। उसका दाम इस बार 4000-से 5000 रुपये में पहुंच गया है। लुधियाना शूट 2000 से 4000 में उपलब्ध है। जींस और टी शर्ट और शर्ट के दाम में भी काफी वृद्धि दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed