{"_id":"6872a07ba5909e0a7d02ff6f","slug":"saria-mason-dies-after-being-touched-by-hypertension-line-while-building-pillar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141025-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिलर बनाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया सरिया, राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिलर बनाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया सरिया, राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के फजिहतपुर गांव में शनिवार को मकान निर्माण में लगे एक राजमिस्त्री की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। चह जोगिया थाना क्षेत्र के फूलपुर भंवारी का निवासी था। मौत की जानकारी के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के फजिहतपुर गांव निवासी पिंटू यादव मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसमें जोगिया थाना क्षेत्र के फूलपुर भंवारी निवासी भोरई (40) नग्गा राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की अपराह्न लगभग एक बजे वह पिलर निर्माण के लिए सरिया लगा रहा था। उसी दौरान सरिया ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे उसे जोरदार करंट लग गया। उसे आनन-फानन में बांसी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भोरई तीन-चार दिन से यहां काम कर रहा था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब थी। अब उसकी मौत से उसके स्वजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत: उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के महादेवा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार रात में हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के सरदार पटेल नगर निवासी रामचंद्र का पुत्र राहुल विश्वकर्मा (21) शुक्रवार की रात बाइक से दो साथियों के साथ उसका बाजार से बृजमनगंज सड़क पर जा रहा था।
ण