फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sarerah molesting a girl working in a private hospital

Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में कार्य करने वाली युवती से सरेराह छेड़खानी

Tue, 01 Aug 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sarerah molesting a girl working in a private hospital
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बगहवा चौराहे के पास मंगलवार को एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाली युवती से सरेराह छेड़खानी करने का मामला सामने आया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, एससी, एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आए दिन उसके साथ आरोपी हरकत कर रहे थे। मंगलवार को उन्होंने हद पार कर दी। हाथ पकड़ लिए और मोबाइल नंबर मांगने लगे तब उसके सहने का सब्र टूट गया। फिर पीड़िता आगे आई और केस दर्ज करके कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती के मुताबिक वह क्षेत्र के रमवापुर तिवारी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल पर कार्य करती है। प्रतिदिन अपने घर से आती और जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी वह अस्पताल के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच चार से पांच लोग बगहवा चौराहे के पास मोबाइल नंबर आदि की मांग करते हुए अभ्रदता करते हैं। उनका हर दिन का यह कार्य बन गया है। मंगलवार को घर अस्पताल पर जा रही थी। अभी बगहवा चौराहे के पास पहुंची कि तभी एक युवक ने अपने तीन से चार दोस्तों के साथ आगे आकर खड़ा हो गया। उसने मोबाइल नंबर मांगा। युवती ने उसका फोटो लेना चाहा तो उसने मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसके बाद उसने धमकी भी दी।
--------
रोती हुई युवती को देख पहुंचे लोग
युवती के चीखने चिल्लाने पर वहां कुछ लोग पहुंंच गए और बीच बचाव किए। कुछ देर बाद छेड़खानी करने वालों ने कुछ और अपने मित्रों को बुलाया और सभी लोगों ने भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारने की धमकी देने लगे। रोती हुई युवती को लड़ते देखा तो आसपास के लोग करीब आ गए, उसके बाद सभी आरोपी भाग गए।
----
साइकिल के सामने रोक दी बाइक
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार को उसकी साइकिल के आगे बाइक रोक दी तो उनसे बातचीत शुरू हुई और बात बढ़ी तो वे गाली देने लगे। इसके पहले वह जाती थी तो वे कमेंट करते थे और वह बर्दाश्त करके चली जाती थी। जब हद हो गई तो उसने अपने भाई और अस्पताल के संचालक डॉक्टर को बुलाया और थाने चली गई।

--------
रमजान और समीर आलम सहित अन्य चार अज्ञात पर एससी, एसटी और छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
-पंकज पांडेय, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed