फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   samajwad juhi singh

समाजवाद का बिगुल बजाने के लिए युवा पीढ़ी आगे आएं

Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
samajwad juhi singh
‘समाजवाद का बिगुल बजाने आगे आएं युवा’
विज्ञापन

समाजवादी अध्ययन केंद्र में संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में खुशहाली का रास्ता समाजवाद से ही आएगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोक कल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस याद कर रहा है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।

पूर्व मंत्री जूही सिंह सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रसार से ही समतामूलक समाज बन सकता है। जिसमें समाजवादी अध्ययन केंद्र जैसे संस्थान प्रभावी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब युवाओं को भी आगे आना होगा। आयोजक, यश भारती सम्मानित मणेंद्र मिश्रा मशाल ने उन्हें गौतम बुद्ध की प्रतिमा और अंगवस्त्र प्रदान किया। मुरलीधर मिश्र, अनूप यादव, शकील शाह, वेद प्रकाश पांडेय, राकेश दूबे, राम अवतार, जावेद, भवानी शंकर पांडेय आदि उपस्थित थे। इसके बाद सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed