फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sales of masks and sanitizers decreased

बढ़ रहा कोरोना, मास्क और सैनिटाइजर से परहेज

Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sales of masks and sanitizers decreased
मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री हुई कम
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालकों से बातचीत में सामने आया तथ्य
कोरोना का खतरा बढ़ने के बावजूद लापरवाही बरत रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने की ओर है, पर लोग मास्क और सैनिटाइजर से परहेज कर रहे हैं। यह जानकारी मेडिकल स्टोर संचालकों से बातचीत में सामने आई है। क्योंकि नवंबर माह से मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री न के बराबर हो गई है। साथ ही दवाओं की बिक्री पर भी जोर पड़ा है।
अगर लोग सजग नहीं हुए तो एक बार फिर खतरे बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण काल को शुरू हुए एक वर्ष पूरा होने वाला है। वर्ष 2020 लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहा। 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन घोषित किया था। इसके बाद लंबे समय तक लॉकडाउन चला। संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सक सफाई, नियमित हाथ धुलने और सैनिटाइज करने, मास्क लगाने की सलाह देते रहे। मगर समय के साथ लोगों में कोरोना का डर खत्म सा हो गया है। जबकि देश के सात राज्यों में एक बार फिर संक्रमण बढ़ रहा है। मेडिकल स्टोर संचालकों से बातचीत में जो तथ्य सामने आया वह चौंकाने वाला है। नगर के मेडिकल स्टोर संचालक सलमान ने कहा कि जब कोरोना संक्रमण शुरू हुआ तो एकाएक मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई। आपूर्ति करना मुश्किल हो गया था। एक सप्ताह में 500 से अधिक मास्क और 200 हैंड सैनिटाइजर बिक जाते थे। मगर अब मांग न के बराबर हो गई है। मेडिकल स्टोर संचालक शिवकुमार सिंह कहते हैं कि कोरोना का संक्रमण शुरू हुआ तो चिकित्सक जो बता रहे थे व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए सब कुछ कर रहा था। मगर अब भय को पीछे छोड़ चुका है। मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री बहुत ही कम हो गई है। पहले की तुलना में पांच फीसदी भी मांग नहीं है। सर्जिकल सामान की बिक्री करने वाले इकबाल ने कहा कि कोरोना का संक्रमण शुरू हुआ तो मास्क और सैनिटाइजर की आपूर्ति नहीं कर पा रहे थे। थोक में बिक्री होती थी। मगर नवंबर माह से खरीद शून्य हो गई है। स्कूल खुलने के बाद कुछ खरीद हुई है वह भी बहुत कम। मेडिकल स्टोर संचालक सिद्धार्थ राय ने बताया कि संक्रमण काल शुरू होने के बाद मास्क की काफी मांग थी। एक दिन में औसतन 100 मास्क बिक जाते थे। 10 से 20 हैंड सैनिटाइजर बिकता था। मगर लेकिन पिछले पांच माह से बिक्री बंद हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मास्क नियमित लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है। लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। इससे संक्रमण से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed