फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   salary problem of teachers

Siddharthnagar News: हाजिरी लॉक नहीं होने से 118 स्कूलों के शिक्षकों का फंसेगा वेतन

Tue, 28 May 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
salary problem of teachers
परिषदीय स्कूलों का 21 से 23 तारीख के बीच होता है ऑनलाइन हाजिरी लॉक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के 118 परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक तय समय में मानव संपदा पोर्टल पर हाजिरी लॉक करना भूल गए, जिससे इन स्कूलों के अध्यापकों का मई का वेतन फंस गया है। इन्हें माह के 21 से 23 तारीख के बीच ऑनलाइन हाजिरी लॉक करनी थी। ऐसा परिषदीय स्कूलों में 19 मई से ग्रीष्मावकाश होने और लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के कारण होना माना जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रत्येक माह के 21 से 23 तारीख के बीच मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी लॉक की जाती है। इसके बाद शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर भुगतान होता है। इस बीच 19 मई से ही ग्रीष्मावकाश हो गया और लोकसभा चुनाव के तहत जिले में 25 मई को मतदान होना था। जिसके तहत 22 मई तक मतदान कर्मी बने शिक्षकों व अन्य कर्मियों का प्रशिक्षण चला। इन्हीं कारणों से 118 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक ऑनलाइन हाजिरी लॉक नहीं कर पाए। इससे इन स्कूलों के दो सौ से अधिक शिक्षकों का मई माह का वेतन फंस गया है।
विज्ञापन

अब इन शिक्षकों को मई माह के वेतन के लिए बीएसए को आवेदन देना होगा, जिसे उच्चाधिकारियों को अग्रसारित किया जाएगा। वहां से निर्देश मिलने के बाद ही इन स्कूलों के शिक्षकों को वेतन मिलना संभव होगा। लेखाधिकारी बीएसए नीलोत्तम चौबे ने बताया कि तय समय में ऑनलाइन हाजिरी लॉक नहीं करने वाले स्कूलों के शिक्षकों का वेतन नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed